छत्तीसगढ़बिलासपुर

ताकि फिर ना करे कोई सरेराह गुंडागर्दी की हिमाकत । बिलासपुर में पुलिस ने बदमाश का निकाला जुलूस । सदर बाजार में सरेराह की थी पिटाई

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*

बीते दिन बिलासपुर के सदर बाजार में दिनदहाड़े हाथापाई करने वाले आरोपी की पुलिस ने आज गोल बाजार से लेकर जिला कोर्ट तक जुलूस निकाला.. दरअसल बीते दिन बिलासपुर के सदर बाजार में आरोपी शेख अब्बास द्वारा खरीदी करने बाजार आए एक युवक की पिटाई कर दी गई थी, कार में खरोच लगने की बात पर आरोपी ने लोहे की रॉड से युवक की भरे बाजार जमकर धुनाई की थी.. इस दौरान प्रार्थी युवक के शरीर पर चोट के गहरे निशान उभर आए थे, इसके अलावा युवक के साथ बाजार आई महिला सभी आरोपी द्वारा बदतमीजी की गई थी,

जिसके बाद मामला कोतवाली थाने पहुंचा था पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफ आई आर दर्ज की थी जिसके बाद आरोपी युवक की लगातार तलाश की जा रही थी लेकिन युवक मौके से फरार हो गया था, इसके बाद आज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और उसका कोतवाली थाने से लेकर जिला कोर्ट परिसर तक जुलूस निकाला..

error: Content is protected !!