डेस्क खबरबिलासपुर

होलीपर्व के हुड़दंगियों पर तखतपुर पुलिस का शिकंजा, शांति भंग करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार ! बदमाशों में मचा हड़कंप ।

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*


वरिष्ठ पत्रकारदिलीप तोलानी की कलम से
डेस्क खबर बिलासपुर,तखतपुर../ होली पर्व के दौरान क्षेत्र में मारपीट और लड़ाई-झगड़े कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले 12 आरोपियों को तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। होली के पर्व को देखते हुए तखतपुर पुलिस की कार्यवाही से बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह  के निर्देश पर 4 मार्च 2026 को होली पर्व के दौरान मारपीट, विवाद और शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तखतपुर विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया।इस अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग 9 प्रकरणों में शामिल कुल 12 आरोपियों को 7 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता ( की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत अलग-अलग प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके बाद सभी को कार्यपालक दंडाधिकारी तखतपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



गिरफ्तार आरोपियों में सलीम जांगड़े और सन्नी जांगड़े (सिरसहा), रामरतन रात्रे, कौशल रात्रे और रोशन रात्रे (लिम्ही), मनोज ढीमर और राजा ढीमर (खम्हरिया), विवेक कश्यप (जरेली), रविशंकर उर्फ नीलमल उर्फ सोकनू, प्रीतम केवट (ढनढन), राजाराम कश्यप तथा श्यामू साहू उर्फ पप्पू साहू (सिलतरा) शामिल हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली जैसे त्यौहार के दौरान क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शांति भंग करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अशांति फैलाने वाले तत्वों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सके। वही पुलिस की इस कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है ।

error: Content is protected !!