लोकतंत्र बचाओ या नाश्ता पाओ,
लोकतंत्र बचाने निकली भाजपा, नाश्ते के लिए कार्यकर्ताओं में मची छीना-झपटी ,, वीडियो सामने से हो रही किरकिरी..


डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ../लोकतंत्र बचाने और अराजकता हटाने का नारा देने वाली भाजपा के अपने ही कार्यक्रम में कैसी व्यवस्था देखने को मिली? जांजगीर में भाजपा की पदयात्रा के बाद नाश्ता वितरण के दौरान ऐसी विडियो आया कि अनुशासन और संगठन की सारी बातें पीछे छूटती नजर आईं। कोई आगे निकलने की कोशिश में तो कोई नाश्ता लेने की जद्दोजहद में दिखाई दिया।विडंबना देखिए मंच से लोकतंत्र, अनुशासन और व्यवस्था का संदेश दिया जा रहा था, लेकिन नाश्ते की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही थी। जांजगीर के कहचरी चौक में हुए इस आयोजन का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
भाजपा के बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के बाद कार्यक्रम स्थल पर नाश्ते को लेकर ऐसी भीड़ जुटी कि व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए। वीडियो में कार्यकर्ताओं की भीड़ नाश्ता लेने के लिए आगे बढ़ती और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति के बीच जद्दोजहद करती दिखाई दे रही है।
सवाल यह है कि जो पार्टी प्रदेश में व्यवस्था और अनुशासन का पाठ पढ़ा रही है, वह अपने ही कार्यक्रम में नाश्ता वितरण की व्यवस्था तक दुरुस्त क्यों नहीं रख पाई? क्या लोकतंत्र बचाने के बड़े-बड़े नारों के बीच कार्यकर्ताओं के लिए नाश्ते की व्यवस्था ही सबसे बड़ी चुनौती बन गई? क्या यही है भाजपा का अनुशासन? क्या यही है अराजकता हटाने का संदेश,
दूसरों को व्यवस्था का आईना दिखाने वाली भाजपा को अब अपने ही कार्यक्रम के इस वायरल वीडियो पर जवाब देना होगा। क्योंकि सवाल सिर्फ नाश्ते के लिए उमड़ी भीड़ का नहीं, बल्कि उन दावों और जमीनी हकीकत के बीच नजर आ रहे अंतर का भी है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद हो रही किरकिरी को बीजेपी कैसे मैनेज करती है और कांग्रेस की क्या प्रतिक्रिया जाहिर करती है।
