डेस्क खबरबिलासपुर

कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: 500 बोरी उर्वरक जब्त, 23 प्रतिष्ठानों पर छापा,,POS मशीन में गड़बड़ी और स्टॉक मिलान में अनियमितता पर कड़ा एक्शन,कई दुकानों को नोटिस




डेस्क खबर ../जांजगीर-चांपा जिले में कृषि विभाग ने उर्वरक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में 7 अप्रैल 2026 को नवागढ़ क्षेत्र में एक बड़ी जप्ती की कार्रवाई की गई।विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दल ने मेसर्स राजेश ट्रेडर्स, नवागढ़ में औचक निरीक्षण के दौरान 500 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट बिना POS मशीन में दर्ज पाए। नियमों के उल्लंघन पर विभाग ने तत्काल उर्वरक को जब्त कर विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया।इसके अलावा नवागढ़ के अन्य प्रतिष्ठानों—रेखा ट्रेडर्स, गिरिजा प्रसाद केशरवानी, रूपेश ट्रेडर्स और लाखन केशरवानी—के यहां भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं मिलने पर संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।


अकलतरा क्षेत्र में सेवा सहकारी समितियों तिलई और तरीद में स्टॉक और POS मशीन का मिलान सही पाया गया, जबकि नरियरा स्थित कर्ष कृषि केंद्र और तागा के साहू ट्रेडर्स में गड़बड़ी मिलने पर नोटिस जारी किया गया।वहीं पामगढ़ के पकरिया समिति, बलौदा के परमात्मा कृषि केंद्र और अन्य प्रतिष्ठानों में भी स्टॉक और POS में अंतर पाए जाने पर विभाग ने कार्रवाई की है।कृषि विभाग के अनुसार 6 और 7 अप्रैल को कुल 23 उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है। विभाग ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।

error: Content is protected !!