डेस्क खबरबिलासपुर

शराब घोटाले को लेकर सराफा कारोबारी के यहां ईडी की रेड.. दो हजार करोड़ के शराब घोटाले की जांच में सराफा कारोबारी



डेस्क खबर बिलासपुर– छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के दायरे में अब शहर के प्रमुख कारोबारी भी आते दिख रहे हैं.. बिलासपुर शहर के सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) के 10 से अधिक अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को तड़के उनके आवास पर छापा मारा.. टीम केवल आवास तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठान ‘श्रीराम ज्वेलर्स’ (मध्यनगरी चौक) पर भी कार्रवाई जारी है.. इस कार्रवाई के पीछे मुख्य कड़ी विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल को माना जा रहा है..

मामले की गंभीरता और तब बढ़ गई जब इनकी सहभागिता को लेकर टीम ने छापामार कार्रवाई की.. घोटाले में भूमिका के रूप में विकास अग्रवाल पर 2,000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले के सिंडिकेट का सदस्य होने का आरोप है.. विकास को इस मामले के प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर का करीबी सहयोगी बताया जाता है, आरोपी विकास अग्रवाल फिलहाल इस मामले में फरार चल रहा है, जिसके चलते ED अब उनके करीबियों और व्यावसायिक ठिकानों पर शिकंजा कस रही है। मध्यनगरी चौक जैसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र में इतनी बड़ी रेड होने से शहर के सर्राफा और व्यापारिक जगत में हलचल मची हुई है।ED की ओर से आधिकारिक पुष्टि या बरामदगी के विवरण देर शाम तक सामने आ सकते ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं..

error: Content is protected !!