डेस्क खबरबिलासपुर

रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश पर कार्रवाई की मांग! बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंची शिकायत .!



डेस्क खबर बिलासपुर . /  सरकारी जमीन पर कथित कब्जे को लेकर रतनपुर नगर पालिका की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। नगर पालिका परिषद के वर्तमान अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने और अपने पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर बिलासपुर को लिखित शिकायत सौंपकर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि खसरा नंबर 3938 की शासकीय भूमि पर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कब्जा किया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मामले की शिकायत पहले कार्यपालिक दंडाधिकारी रतनपुर के समक्ष की गई थी, लेकिन अब तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायकर्ता का आरोप है कि अध्यक्ष लव कुश अपने राजनैतिक दम पर इस जमीन पर कब्जा करके रखा हुई है और उसके कार्यकाल में विवादों की स्थिति कई बार बन चुकी है


शिकायत में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि मामला तहसील स्तर पर लंबित है और संबंधित भूमि के दस्तावेजों सहित पटवारी प्रतिवेदन में भी शासकीय जमीन पर कब्जे का उल्लेख है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही हैं, तो अब तक सीमांकन, कब्जे की जांच और नियमानुसार कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं हुई?


शिकायतकर्ता ने बिलासपुर कलेक्टर से सीधी मांग करते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और  27 अक्टूबर 2026 को प्रस्तुत शिकायत के साथ संबंधित दस्तावेजों की छायाप्रतियां भी संलग्न करते हुए शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से नगर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि नगर पालिक अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की कब तक निष्पक्ष जांच होती और कब लवकुश के कब्जे से सरकारी जमीन मुक्त कराई जाती या फिर राजनैतिक रसूख के यह शिकायत भी सरकारी फाइलों में दबकर रह जाती है। फिलहाल, नगर पालिका अध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।

error: Content is protected !!