

डेस्क खबर बिलासपुर ./ जिले की धर्मिक नगरी रतनपुर थाना क्षेत्र के कोटा मोड़ स्थित शनिचरी बाजार के पास बने सामुदायिक शौचालय की दीवार पर शारदीय नवरात्रि का फ्लेक्स लगाए जाने का मामला सामने आया है। शासन की योजनाओं के लिए प्रचार प्रसार का यह फ्लेक्स में माता रानी के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें भी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को लेकर धार्मिक भावनाओं और सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार सामग्री लगाने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। धार्मिक भावनाओं को आहत करता हुआ यह पोस्टर सामुदायिक शौचालय की दीवार पर लगा दिखाई दे रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या धार्मिक आयोजनों से जुड़ी प्रचार सामग्री लगाने के लिए स्थान का चयन करते समय मर्यादा और स्वच्छता के नियमों को दरकिनार करते हुए खिलवाड़ किया गया ??

स्थानीय लोगों की आपत्ति के बीच नगर पालिका परिषद रतनपुर की घोर लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए जि लोगों की मांग है कि मामले को संज्ञान में लेकर फ्लेक्स को उचित स्थान पर लगाया जाए, ताकि धार्मिक आस्था और सार्वजनिक स्थल की गरिमा दोनों बनी रहें। वही अभी तक इस मामले में जिम्मेदार विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है लेकिन तस्वीर ने सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार सामग्री लगाने के तरीके को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
सवाल सीधा है—धार्मिक आस्था से जुड़े फ्लेक्स लगाने के लिए क्या जगह का चयन सोच-समझकर नहीं किया जाना चाहिए?

