डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर में कथित चोर की सरेआम पिटाई, राजीव प्लाजा के सामने बेरहमी से बरसाए डंडे.. तारबहार में तालिबानी सजा से कथित चोर हुआ अधमरा



डेस्क खबर बिलासपुर../ बिलासपुर शहर के  पुराने बस स्टैंड स्थित राजीव प्लाजा के सामने सरेराह मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कथित चोर की व्यापारी और सुरक्षा गार्ड द्वारा बेरहमी से पिटाई करते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है।वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति पर डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि उक्त व्यक्ति पर चोरी का संदेह था, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिटाई के बाद पीड़ित व्यक्ति को चलने में भी परेशानी हो रही थी।



हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और यह स्पष्ट नहीं है कि मारपीट की वजह क्या थी। क्या वाकई वह व्यक्ति चोर था या नहीं, इसकी भी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी के आरोप में क्या किसी को इस तरह सरेआम पीटने का अधिकार है? क्या कानून हाथ में लेना सही है? क्या ऐसी घटनाओं में तत्काल पुलिस को सूचना नहीं देनी चाहिए? फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर तारबाहर थाना पुलिस क्या कदम उठाती है।

error: Content is protected !!