



डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ../ कानून और नियमों की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी ही अगर सड़क पर जश्न मनाते नजर आएं, तो सवाल उठना लाजिमी है। रायपुर में नायब तहसीलदार विपिन पटेल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे बीच सड़क पर गाड़ी रोककर जन्मदिन का केक काटते और सलमान खान के गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सड़को पर केक काटने और सेलेब्रेशन करने पर नाराजगी जता चुका है उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है और कोर्ट के फरमान की खुलेआम धज्जियां उठाते नजर आ रहे है जिनका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
अब सवाल यह है कि सड़क आम लोगों के चलने के लिए है या जन्मदिन की पार्टी और रील बनाने के लिए? सड़क पर जश्न मनाने को लेकर हाईकोर्ट पहले ही सख्त निर्देश दे चुका है। ऐसे में जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी के वीडियो ने यातायात नियमों के पालन और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियम आम आदमी के लिए सख्त और अधिकारियों के लिए अलग? वायरल वीडियो के बाद अब यह सवाल चर्चा में है कि क्या इस मामले में भी कोई कार्रवाई होगी या मामला सोशल मीडिया की सुर्खियों तक ही सीमित रह जाएगा?
