डेस्क खबर

बायपास पर मौत का का खौफनाक मंजर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक..सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा ..



डेस्क खबर धमतरी। कुरुद बायपास में भीषण सड़क हादसे ने एक व्यक्ति की जान ले ली। तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार लोकेश साहू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लोकेश साहू बिरेझर का निवासी था और बिरेझर पुलिस चौकी में साफ-सफाई का काम करता था। कुरुद बायपास पर हुए इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक चालक नियंत्रण नहीं रख पाया है और हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!