डेस्क खबर

गरबा विवाद पर बजरंग दल का उबाल! एसएसपी का पुलिस की मौजूदगी में पुतला फूंका, चक्काजाम और बंगले के घेराव की चेतावनी..प्रदेश भर में आंदोलन का अल्टीमेटम ..!!



डेस्क खबर दुर्ग../ गरबा विवाद को लेकर दुर्ग में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का आक्रोश सड़कों पर नजर आया। महाराजा चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसएसपी विजय अग्रवाल का पुतला दहन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन ने 14 अक्टूबर को पद्मनाभपुर के हॉकी ग्राउंड में हुए विवाद में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
बजरंग दल के राकेश तिवारी ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर जिले के गांवों और प्रखंडों में पुतला दहन किया जाएगा। इसके बाद पटेल चौक पर चक्काजाम और एसएसपी बंगले के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।


संगठन ने गरबा आयोजन में मुस्लिम युवकों की एंट्री, गानों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए हैं। वहीं, 14 अक्टूबर की रात कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं और आयोजकों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। समिति अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।


अब सवाल पुलिस की कार्रवाई पर है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल निष्पक्ष कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। आने वाले दिनों में पुलिस प्रशासन इस विवाद को किस तरह संभालता है, इस पर सबकी नजर रहेगी।

error: Content is protected !!