डेस्क खबर

SP के बाद अब ASP का वीडियो वायरल; सवाल ! नियम एक तो कार्रवाई के दो पैमाने क्यों? नोटिस पर दोहरा मापदंड?  PHQ और IG कार्यालय की पुलिस महकमे में चर्चा ??

डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ./ राजनांदगांव में दशहरा शस्त्र पूजा के दौरान फायरिंग का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। SP अंकित शर्मा को PHQ से नोटिस मिलने के बाद अब एडिशनल SP कीर्तिन राठौर   का भी AK-47 से फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक को नोटिस तो दूसरे को क्यों नहीं। दरअसल दशहरा के दिन रक्षित केंद्र में हुई शस्त्र पूजा के दौरान SP ने फायरिंग की थी, जिस पर PHQ ने जवाब तलब किया था। अब उसी पूजा का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें जिले के एडिशनल SP कीर्तन / कृष्णा राठौर AK-47 से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



वीडियो वायरल होने के बाद जनता और पुलिस महकमे में ही सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब SP अंकित शर्मा को बिना वर्दी और फायरिंग करने पर नोटिस जारी हो सकता है, तो उसी कार्यक्रम में AK-47 चलाने वाले एडिशनल SP पर कार्रवाई क्यों नहीं। इस दोहरे रवैये को लेकर अब IG कार्यालय से भी जवाब की मांग उठ रही है।सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब एक ही आयोजन में फायरिंग के वीडियो सामने आए हैं, तो विभाग दोनों मामलों को किस नजरिए से देख रहा है? SP से जवाब मांगा गया, लेकिन ASP के वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई होगी? क्या दोनों अधिकारियों के लिए नियम और जवाबदेही का पैमाना समान रहेगा? अब पूरे मामले में PHQ और IG कार्यालय की भूमिका और कार्यवाही का पुलिस महकमा भी इंतजार कर रहा है ।

error: Content is protected !!