डेस्क खबर

भाजपा नेता का अश्लिल डांस और करतूत का वीडियो वायरल, उड़े नोट तो मचा बवाल! नेताजी की सफाई – ‘वीडियो फर्जी, AI से बनाया गया’ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने प्रधान पाठक और अन्य व्यक्ति पर लगाया छवि खराब करने का आरोप..



डेस्क खबर जशपुर./ भाजपा के एक स्थानीय नेता का कथित अश्लील डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो एक रात्रिकालीन आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का है, जिसमें संबंधित व्यक्ति पैसे उड़ाते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ महिला डांसर महिलाएं भी नजर आ रही है और अशोभनीय हरकत करने का भी दावा इस वीडियो में भी किया जा रहा है



वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान महादेवडाँड़ मंडल के उपाध्यक्ष और ग्राम घोघर के उपसरपंच जगेश्वर यादव के रूप में बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।



वीडियो पर बवाल, नेता ने बताया AI का खेल!
वहीं, जगेश्वर यादव ने वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए दावा किया है कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है। उन्होंने प्रधान पाठक नागेश्वर महानंदी और धर्मेंद्र गुप्ता पर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। यादव का कहना है कि वे अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी से करते आए हैं और वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।




सच क्या है, जांच के बाद ही होगा खुलासा
इस पूरे मामले में अब तक जशपुर भाजपा संगठन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल, वायरल वीडियो की वास्तविकता और नेता द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि होना बाकी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि वायरल वीडियो असली है या AI से तैयार किया गया है?

error: Content is protected !!