डेस्क खबरबिलासपुर

न्यायधानी बिलासपुर में नकली मसालों का खेल बेनकाब ,प्रशासन ने लाखों रुपए का संदिग्ध एवरेस्ट मसाला किया जब्त ! व्यापार विहार इलाके में रखा हुआ था नकली मसाला !




डेस्क खबर बिलासपुर../ बिलासपुर के थोक बाजार इलाके में राजस्व विभाग की टीम ने नकली और मिलावटी मसालों की बड़ी खेप का खुलासा करने में बड़ी सफलता हासिल की है । टीम ने बिलासपुर मे नकली एवरेस्ट मसाले की बड़ी खेप जब्त की  है। व्यापार विहार की बालाजी मूवर्स एवं पैकर्स  व्यापारिक संस्थान से लाखों रुपए का संदिग्ध मसाला पकड़ा गया है। इस शहर की दुकानों में खपाने की तैयारी थी। इससे पहले ही राजस्व विभाग में दबिश देकर बड़ी कार्यवाही की है।
कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम भी मौके पर मौजूद रहे। व्यापार विहार के उस जगह को सील कर दिया गया है जहां पर कथित नकली एवरेस्ट मसाला रखा गया है। सबसे बड़ी बात यह है की कार्यवाही के दौरान एवरेस्ट मसाले के पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि यह उनके कंपनी का मसाला नहीं है जिसके बाद ही जुर्म दर्ज करने की तैयारी की जा रही है जिन्होंने इसे तैयार किया है। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम ने दुकान और संस्थान सील कर पंचनामा कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
ये बड़ा सवाल


इस पूरी कार्यवाही में सबसे जो बड़ी बात है खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को आखिर नकली मसाले की भनक क्यों नहीं लगी। जबकि मिलावट खोरी पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की है। दूसरी तरफ कार्यवाही से भी उन्हें फिलहाल दूर रखा गया है अब देखने वाली बात होगी कि इस पूरे मामले में नकली एवरेस्ट मसाले का गलत धंधा करने वालों के खिलाफ कितनी बड़ी कार्रवाई होती है और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को क्या जिम्मेदारी और जवाब देही तय की जाती है। बिलासपुर के एसडीएम और अतिरिक्त तहसीलदार ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि छापामार कार्यवाहीं में एवरेस्ट मसाले का बड़ा खेप पकड़ा गया है।

error: Content is protected !!