

डेस्क खबर बिलासपुर ./ बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में स्थित बहतराई स्टेडियम के पास युवकों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो गुट आपस में किसी बात में झगड़ते नजर आ रहे है । मिली जानकारी के अनुसार बहतराई स्टेडियम के पास किसी बात को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान युवक एक-दूसरे को गाली-गलौच करते हुए लात-घूंसे चलाते नजर आए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सरकंडा थाना पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और थाना प्रभारी के निर्देश के बाद घटनास्थल के पास जाकर तत्परता से लोगों से पूछताछ और वायरल वीडियो के बाद दो नाबालिगों को अपनी गिरफ्त में लिया है । साथ ही पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है ।