डेस्क खबर

इलाज के नाम पर वैद्यराज की दरिंदगी! 14 साल की आदिवासी छात्रा का किया यौन शोषण ,5 माह की गर्भवती … 44 वर्षीय कथित वैद्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार



डेस्क खबर कांकेर../ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। इलाज के नाम पर 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा का कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने 44 वर्षीय वैद्य रमेश कुमार पिस्दा को गिरफ्तार किया है। पीड़िता करीब पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, अप्रैल महीने में तबीयत खराब होने पर आरोपी ने जांच के नाम पर छात्रा को गर्भाशय में परेशानी होने की बात कही और ताबीज दिया। आरोप है कि इसके बाद नशीली दवा देकर उसे बेहोश किया गया और कई बार यौन शोषण किया गया।


17 अक्टूबर को छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसे अंतागढ़ अस्पताल ले जाया गया। वहां मेडिकल जांच के दौरान उसके पांच माह की गर्भवती होने का पता चला। मामले की गंभीरता सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 65 तथा पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।  इलाज और भरोसे की आड़ में नाबालिग के साथ हुए अपराध ने एक बार फिर समाज को शर्मसार किया है। अब जरूरी है कि पीड़िता को उचित चिकित्सा, सुरक्षा और मनोवैज्ञानिक सहायता मिले तथा मामले की जांच के आधार पर दोषी को कानून के मुताबिक सजा मिले।

error: Content is protected !!