



डेस्क खबर बिलासपुर।* विजयादशमी के पावन पर्व पर बिलासपुर पुलिस लाइन में परंपरागत शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनीश सिंह* ने अपनी पत्नी के साथ विधि-विधान से शस्त्र पूजा कर मां दुर्गा की आराधना की।
दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजा का विशेष महत्व होता है। पुलिस विभाग में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जहां असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में शस्त्रों की पूजा की जाती है।

SSP रजनीश सिंह ने पूरे परिवार भाव के साथ पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान गेंदा के फूलों से सजे शस्त्र, नारियल और पुष्प से पूरे पंडाल को सजाया गया था। इस दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।

पूजा के बाद SSP ने सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दीं और जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।
