डेस्क खबरबिलासपुर

तोरवा क्षेत्र में सरेराह भिड़े दो गुट, लात-घूंसे और पत्थरों से जमकर हुई मारपीट.! युवकों की पहचान में जुटी पुलिस , घटना को देख सहमे लोग .!!

Ads



डेस्क खबर बिलासपुर../  शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक घटना का वीडियो सामने आया है , जहां युवकों के दो गुटों के बीच सरेराह जमकर मारपीट हो गई। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान चौक के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।  बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और पत्थरों से भी हमला किया। सड़क पर हुई इस मारपीट से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोग घटना को देखकर सहम गए और कई लोग बीच-बचाव करने की कोशिश भी करते नजर आए।


स्थानीय लोगों के मुताबिक मारपीट करने वाले युवक देवरीखुर्द और लालखदान इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ युवक नशे की हालत में भी थे। इसी वजह से मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। इस मामले से जुड़ा वीडियो तोरवा पुलिस के पास भी पहुंचा है तोरवा पुलिस के अनुसार वीडियो के आधार पर उत्पाती युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही युवकों को कानून की गिरफ्त में लेकर मारपीट करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!