छत्तीसगढ़
ब्रेकिंग-छतीसगढ़ के गृहमंत्री ने दिया इस्तीफा
ब्रेकिंग-छतीसगढ़ के गृहमंत्री ने दिया इस्तीफा
पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा..

दुर्ग।छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने पार्टी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। साहू ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ताम्रध्वज साहू मंत्री के तौर पर अपने काम को ज्यादा समय देना चाहते हैं। ऐसे में प्रदेश में उन्होंने कुछ समय पहले पद से हटने की इच्छा जताई थी। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन पद से अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को सौंपा है। सूत्रों के मुताबिक, आलाकमान से बातचीत के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है।