Uncategorizedकोरबाडेस्क खबर

थाने से चंद कदम दूर खूनी संघर्ष,  चाकू-डंडे चले, किन्नर समुदाय द्वारा पिता-पुत्र से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल




डेस्क खबर कोरबा../  दीपका चौक स्थित संजय पान पैलेस के सामने कमेंट पास करने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच करीब 10 मिनट तक जमकर लात-घूंसे चले । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में चाकू और डंडे से हमला किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।जानकारी के मुताबिक, किन्नर समुदाय के कुछ लोग दीपका क्षेत्र में दुकानों पर बधाई मांग रहे थे। इसी दौरान संजय पान पैलेस के सामने किसी टिप्पणी को लेकर उनकी दुकान के पास मौजूद लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि केजे सिंह कंपनी में काम करने वाले पंकज सिंह पर चाकू और डंडे से हमला किया गया, जिसमें वे घायल हो गए। पिता के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उनके बेटे प्रतीक सिंह के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के दौरान हथियार लहराने की बात भी सामने आई है।

नोट –वीडियो में अश्लिल शब्दों का इस्तेमाल किया गया कृपया महिलाओं और बच्चों को दूर रखें



थाने से चंद कदम दूर वारदात, पुलिस की भूमिका पर सवाल
घटना दीपका थाने से कुछ ही दूरी पर हुई। शुरुआती स्तर पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने और वीडियो वायरल होने के बाद देर शाम मामला दर्ज किए जाने का आरोप सामने आया है।
वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब पुलिस जांच से ही स्पष्ट होगा कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई, हमला किसने किया और कानून के मुताबिक किन लोगों के खिलाफ कार्रवाई बनती है।

error: Content is protected !!