छत्तीसगढ़बिलासपुर

शैलेष पांडेय का बीजेपी प्रत्याशी अमर अग्रवाल पर करारा तंज । कहा-कोरोना काल में कहाँ थे अमर अग्रवाल ? चुनाव आया तो पहन लिया हमदर्दी का मुखौटा ।
सुनिए विद्यायक की जनता से मार्मिक अपील..

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*

बिलासपुर । नामांकन दाखिल करने के बाद विधानसभा वार अब प्रत्याशी सघन जनसंपर्क अभियान पर जुट गए हैं । बिलासपुर विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे आज कलेक्टोरेट क्षेत्र में जनसंपर्क करने पहुंचे । मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि पिछले 5 सालों में छत्तीसगढ़ विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर भी अपनी विकास की रफ्तार पकड़ चुकी है । यह रफ्तार बदस्तूर जारी रहेगी । विपक्ष पर हमलावर होते हुए शैलेश पांडे ने कहा कि, जो लोग आज हमदर्दी का नकाब पहन कर घूम रहे हैं वो कोरोना काल के दौरान कहां थे ? क्यों जनता की याद उन्हें चुनाव के समय ही आ रही है ? जब बिलासपुर की जनता दवाई के लिए राशन के लिए भटक रही थी तब मुखौटा धारी नेता नजर नहीं आ रहे थे । अरपा को टेम्स बनाने का सपना दिखनेवाले लोग आज अरपा के विकास और उन्नति को देखकर मुंह छुपा रहे हैं । अभी तो 5 सालों में शहर की पहचान खोदापुर से बिलासपुर हो गई है । लगातार बढ़ते आत्मानंद स्कूलों की वजह से गरीब परिवार के बच्चे भी अच्छे शिक्षा पा रहे हैं । क्षेत्र में सड़कों का बेहतर जाल बिछा हुआ है और बिलासपुर शहर अपने विकास की नई गाथा लिख रहा है । ऐसे में कुछ लोगों को शहर की शांति और विकास रास नहीं आ रही है । यह पूरा चुनाव सेवा और स्वार्थ के बीच में हो रहा है पिछले 15 सालों में जिस तरह बिलासपुर के साथ नाइंसाफी हुई उसकी भरपाई पिछले 5 सालों से करने की कोशिश की गई है और यह विकास की रफ्तार अब बिलासपुर को छत्तीसगढ़ के गौरव को रूप में परिवर्तित करेगा ।

बाइट- शैलेश पाण्डेय (कांग्रेस प्रत्याशी)

error: Content is protected !!