डेस्क खबर

सुकमा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 75 गुम-चोरी मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान..


डेस्क खबर सुकमा../गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों के लिए सुकमा पुलिस ने बड़ी राहत दी है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए 75 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, इन मोबाइलों को सिर्फ सुकमा ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विभिन्न इलाकों से बरामद किया गया है। साइबर सेल की टीम ने मोबाइल नंबर और IMEI नंबर को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर इन मोबाइलों तक पहुंच बनाई।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स रोहित शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक सौरभ उईके के पर्यवेक्षण में की गई। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अभियान को अंजाम दिया।


17 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। मोबाइल मालिकों ने सुकमा पुलिस का आभार जताया।
इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह सहित टीम के प्रधान आरक्षक महेन्द्र बहादुर कंवर, आरक्षक नेमपाल दिवाकर, मीना गाबड़े, रुखमणी यादव, लीलाराम पटेल, सुरेश पोडियम और भवानी पोडियम का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!