जंगल से निकला गजराज… हाईवे पर जाम से मचा हड़कंप! VIDEO बनाने पहुंचे लोग, अचानक दौड़ा लोनर हाथी… जान बचाकर भागते नजर आए लोग …


डेस्क खबर कोरबा../ गणेश चतुर्थी का दिन… सड़क पर वाहनों की आवाजाही… तभी अचानक जंगल की तरफ से सामने आया एक विशालकाय गजराज।चोटिया से चिरमिरी मार्ग पर मातिन मंदिर के पास जैसे ही लोनर हाथी सड़क के करीब पहुंचा, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते नेशनल हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए और सड़क पर लंबी कतार लग गई। लेकिन असली खौफनाक मंजर तब सामने आया, जब हाथी को देखने और उसका VIDEO बनाने के लिए लोग उसके करीब पहुंचने लगे। कुछ लोग तो SELFIE लेने तक की कोशिश करने लगे।अचानक लोनर हाथी ने लोगों की तरफ दौड़ लगा दी…फिर क्या था—VIDEO बनाने वाले ही जान बचाकर भागते नजर आए। जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम ने किसी तरह हाथी को जंगल की ओर भेजने के लिए पूरी कोशिश को और हाथी जंगल की तरफ चला गया।
बताया जा रहा है कि केंदई रेंज में करीब 32 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, लेकिन यह लोनर हाथी झुंड से अलग होकर घूम रहा है और इसे आक्रामक बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। निगरानी और मशक्कत के बाद हाथी को सड़क से हटाकर जंगल की ओर खदेड़ा गया।
