डेस्क खबरबिलासपुर

गाड़ी में विधायक प्रतिनिधि का बोर्ड और ढाबे की आड़ में शराब का खेल!  सकरी पुलिस की कार्यवाही से BJP विधायक प्रतिनिधि के बोर्ड ने बढ़ाई सियासी हलचल



डेस्क खबर बिलासपुर./ जिले के सकरी थाना क्षेत्र के भरनी परसदा मार्गे  में पुलिस ने ढाबे की आड़ में कथित रूप से अवैध शराब बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए मम्मी दा ढाबा के संचालक नवीन श्रीवास को शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से मैकडावल की 5 बोतल, सिग्नेचर की 3 बोतल और रॉयल चैलेंज की 1 बोतल बरामद हुई है। बरामद शराब की कीमत करीब 8 हजार रुपए बताई गई है।


इस कार्रवाई के बाद मामला सिर्फ अवैध शराब तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक चर्चा का विषय भी बन गया है। नवीन श्रीवास के संबंध में दावा किया जा रहा है कि वह भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ा हुआ है और भाजपा नेताओं के करीब रहा है। सोशल मीडिया पर वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन के साथ उसकी तस्वीरें भी मौजूद होने की बात सामने आई है।


सबसे ज्यादा चर्चा उस वाहन को लेकर है, जिस पर “विधायक प्रतिनिधि” का बोर्ड लगा होने की बात कही जा रही है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर विधायक प्रतिनिधि का बोर्ड लगाकर घूमने वाला व्यक्ति ढाबे में शराब की बिक्री के आरोप में पुलिस की कार्रवाई तक कैसे पहुंच गया? और क्या बीजेपी से जुड़े होने के कारण इसको शराब बेचने की छूट मिली हुई थी ??


हालांकि, विधायक प्रतिनिधि के पद और शराब कारोबार से जुड़े किसी राजनीतिक संरक्षण की पुष्टि जांच के बिना नहीं की जा सकती। पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी अपने आप में जांच का विषय है। मामले में विधायक प्रतिनिधि का नाम सामने आने और भाजपा नेताओं से कथित नजदीकी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। कांग्रेस को भी इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने का मौका मिल सकता है। वही पूरे मामले में  बीजेपी विधायक रिकेश के नाम पर अवैध शराब बेचने के आरोप पर पकड़े गए आरोपी नवीन श्रीवास के खिलाफ पार्टी क्या कार्यवाही करती है और कब इस मामले में अपना पक्ष मीडिया के सामने रखती है।

error: Content is protected !!