डेस्क खबर

शराब के पैसे नहीं दिए तो चाकू से ताबड़तोड़ 6 वार! CCTV में कैद हुआ वारदात खौफनाक मंजर  ,आरोपी की दरिदंगी देख सहमे लोग..




डेस्क खबर रायपुर।. शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार मिला तो गुस्से में हैवानियत पर उतर आया! आजाद चौक थाना क्षेत्र के रामसागरपारा में चाय दुकान के पास कारपेंटर अमन पटेल पर आरोपी अभय रक्सेल ने कथित तौर पर चाकू से ताबड़तोड़ 6 वार कर दिए।  आरोपी ने पहले अमन का कॉलर पकड़ा और फिर चाकू निकालकर लगातार हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से अमन संभल भी नहीं पाया। उसकी पसली और बाईं जांघ में गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।
पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सामने आए फुटेज में हमले का खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है। घटना के बाद घायल अमन को तत्काल इलाज के लिए AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया।



पीड़ित की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर आजाद चौक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी अभय रक्सेल फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।सवाल सिर्फ एक हमले का नहीं, शहर की सुरक्षा का है—आखिर शराब के लिए पैसे नहीं देने पर किसी की जान लेने पर उतारू होने वालों के मन में कानून का खौफ क्यों नहीं? रामसागरपारा की इस वारदात का CCTV सामने आने के बाद इलाके में सनसनी है। चंद पैसों के लिए चाकू के छह वार… और कैमरे में कैद आरोपी की बेरहमी ने शहर को झकझोर दिया है।

error: Content is protected !!