डेस्क खबर

मंत्री के काफिले की गाड़ी पर गिरा बूम बैरियर, नाराज युवक ने की टोल कर्मी से मारपीट ..घटना का वीडियो हुआ वायरल,मचा हड़कंप



डेस्क खबर …/ लखनपुर थाना क्षेत्र के लहपटरा टोल नाके पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले की गाड़ी पर बूम बैरियर गिरने के बाद विवाद खड़ा हो गया। घटना के बाद टोल कर्मचारी से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
बताया जा रहा है कि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला लहपटरा टोल नाके से गुजर रहा था। इसी दौरान बूम बैरियर काफिले की एक गाड़ी पर गिर गया। इसके बाद मौके पर विवाद की स्थिति निर्मित हुई। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति टोल कर्मचारी के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है।


घटना के बाद पीड़ित टोल कर्मचारी ग्रामीणों के साथ लखनपुर थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। कर्मचारी ने मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


वहीं, मामले में मंत्री के काफिले का नाम सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया है। हालांकि, वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। बूम बैरियर गिरने से लेकर मारपीट तक की पूरी घटना में किसकी गलती थी और मारपीट क्यों हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा,फिलहाल अभी तक इस मामले में  मंत्री का किसी प्रकार का बयान सामने नहीं आ पाया है।

error: Content is protected !!