कचरा सेंटर में डिस्को डांस दिखा रहे थे निगम अधिकारी–कर्मचारी ..डांस स्टेप देख आयुक्त ने थमाया नोटिस ! वीडियो हुआ वायरल ..

डेस्क खबर ../ फिल्मी गाने पर निगम कचरा सेंटर पर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों डिस्को डांस के गाने पर एक से एक स्टेप में नाच रहे थे और इसी डांस स्टेप का वीडियो वायरल होते ही निगम आयुक्त ने इस मामले को गभीरता से लेते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। शराब और आपत्तिजनक गतिविधियों के आरोपों ने निगम कर्मचारियों और अधिकारी की मुश्किल बढ़ा दी है। भिलाई के खुर्सीपार स्थित एसएलआरएम सेंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें जोन स्वास्थ्य अधिकारी और उनका स्टॉफ फिल्मी गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
अब सवाल यह है कि निगम ने एसएलआरएम सेंटर कचरा प्रबंधन के लिए बनाया था या ‘मनोरंजन केंद्र’ के लिए? मामले को और गंभीर बना रहे हैं शराब सेवन और कथित आपत्तिजनक गतिविधियों के आरोप। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और वास्तविकता जांच के बाद ही साफ होगी।
सरकारी सेंटर या निजी पार्टी हॉल? वीडियो वायरल हुआ तो मामला निगम आयुक्त सुरूचि सिंह तक पहुंचा। इसके बाद आयुक्त ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस थमाकर स्पष्टीकरण मांग लिया। अब असली सवाल यह है कि अगर वीडियो वायरल नहीं होता तो क्या यह ‘डांस कार्यक्रम’ यूं ही चलता रहता? सरकारी परिसर में आखिर किसकी अनुमति से ऐसी गतिविधियां हो रही थीं? और शराब से लेकर कथित आपत्तिजनक गतिविधियों तक के आरोपों में कितनी सच्चाई है?फिलहाल वीडियो ने निगम की ‘स्वच्छता व्यवस्था’ की पोल तो खोल ही दी है।
