बिलासपुर

बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों की समीक्षा बैठक: कानून-व्यवस्था और चुनावी तैयारियों पर जोर..!

डेस्क ख़बर /  बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने आज जिले के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में लंबित गंभीर अपराध, महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों, समंस-वारंट की तामीली, संपत्ति अपराध और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

महानिरीक्षक ने गंभीर अपराधों में त्वरित और कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने, महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों का समय रहते निपटारा करने और लंबित प्रकरणों को तेजी से हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष टीमों के गठन और प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा पर जोर दिया।

संपत्ति अपराधों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी गश्त, संदिग्धों की निगरानी, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम और सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देने पुलिस कप्तानो को निर्देश दिये।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विवेक शुक्ला, बिलासपुर रजनेश सिंह, रायगढ़ दिव्यांग पटेल, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही भावना गुप्ता, कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, सक्ती अंकिता शर्मा, और सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुष्कर शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!