डेस्क खबर

VIDEO _कटघोरा वनमंडल में गूंजी किलकारी, हथनी ने दिया नन्हे शावक को जन्म , 52 हाथियों के झुंड से अलग मां बच्चे को लेकर जंगल की ओर बढ़ी, हाईवे पर लोनर हाथी दिखने से ग्रामीणों में दहशत



डेस्क खबर ../ हाथी और इन्सान के बीच लगातार  संघर्ष की घटनाओं के बीच कोरबा के कटघोरा वनमंडल से राहत और खुशी की खबर सामने आई है। मातीन क्षेत्र और आसपास लंबे समय से विचरण कर रहे हाथियों के दल में एक हथनी ने नन्हे शावक को जन्म दिया है। मां और उसके नवजात शावक का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हथनी अपने बच्चे को सुरक्षित स्थान की ओर ले जाती नजर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में करीब 52 हाथियों का दल मौजूद है। इसी दल से अलग हुई हथनी अपने नवजात शावक के साथ जंगल की ओर बढ़ रही थी। वीडियो में हथनी रेत पर रास्ता बनाते हुए आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। शावक को सुरक्षित रखने के लिए मां की सतर्कता और सावधानी इस पूरे दृश्य में साफ नजर आती है।


हाईवे के आसपास मंडरा रहा लोनर हाथी
इधर कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में एक लोनर हाथी की लगातार मौजूदगी चिंता बढ़ा रही है। हाथी को नेशनल हाईवे-130 के आसपास विचरण करते देखा गया है। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।


वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। विभाग ने ग्रामीणों और राहगीरों से हाथियों के नजदीक नहीं जाने, उनका पीछा नहीं करने और किसी भी तरह से उन्हें उकसाने से बचने की अपील की है। एक ओर जंगल में नए नन्हे मेहमान के आने से वन्यजीव प्रेमियों में खुशी है, वहीं दूसरी ओर हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है ।

error: Content is protected !!