डेस्क खबर

अटेंडेंस ऐप के विरोध में शिक्षिका का वीडियो वायरल, DEO ने दी अनुशासन में रहने की सलाह,,



डेस्क खबर ../ जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक की एक शिक्षिका का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षिका स्कूलों में उपस्थिति दर्ज करने के लिए लागू किए गए नए अटेंडेंस ऐप का खुलकर विरोध करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में शिक्षिका ने अटेंडेंस ऐप की अनिवार्यता को लेकर शासन-प्रशासन पर सवाल उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि शिक्षकों के लिए अटेंडेंस ऐप अनिवार्य किया जा रहा है, तो इसकी व्यवस्था राजनेताओं और अधिकारियों के लिए भी लागू होनी चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है। मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की प्रतिक्रिया सामने आई है। DEO ने शिक्षिका को शासकीय नियमों और सेवा आचरण के दायरे में रहकर कार्य करने तथा पूरी अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी है।


अब सवाल यह है कि वायरल वीडियो को लेकर शिक्षा विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है? क्या शिक्षिका के बयान को महज व्यक्तिगत विरोध माना जाएगा या फिर विभागीय स्तर पर इसकी जांच भी होगी? फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

error: Content is protected !!