गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शिक्षकों का हल्ला बोल, TET अनिवार्यता के खिलाफ सड़क पर उतरे शिक्षक, निकाली TET मुक्ति रैली*

रिपोर्ट – अरविंद सिंह*
डेस्क खबर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही../ जिले में आज शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि जिले की बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शिक्षक हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे हैं। सभी के हाथों में पीले और गुलाबी रंग की तख्तियां हैं और सभी एक स्वर में *”TET की अनिवार्यता बंद करो”* के नारे लगा रहे हैं। बैनर पर साफ लिखा है – *”छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा, TET मुक्ति रैली, TET की अनिवार्यता बंद करो”*। साथ ही शिक्षक 2026 में होने वाले TET को लेकर भी विरोध जता रहे हैं और पुरानी सेवा को यथावत रखने की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा सेवा में रहते हुए TET अनिवार्य करने के फैसले से शिक्षकों में भारी आक्रोश है। शिक्षकों का कहना है – *”शिक्षक एकता – हमारा ताकत, हमारा अधिकार, एकजुट ही शिक्षक, हक से लेगा अधिकार।”*
ये रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए निकली, जहाँ शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला – *गौरेला पेंड्रा मरवाही (छ.ग.)* लिखा हुआ बड़ा बैनर आगे-आगे चल रहा था। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने TET की अनिवार्यता वापस नहीं ली तो आंदोलन और उग्र होगा।

