डेस्क खबर
भालू के खूनी हमले का खौफनाक मंजर , दो ग्रामीणों की मौके पर मौत,एक गंभीर ! भालू का रौद्र रूप देख कांपे लोग …

डेस्क खबर कांकेर। जिले के लारगांव मरका टोला में बुधवार को भालू के हमले से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, भालू ने तीन लोगों पर अचानक हमला कर दिया। हमले में दो ग्रामीणों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के खौफनाक मंजर देख लोग भी काँप उठे है।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं वन विभाग आसपास के क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है।
