डेस्क खबर

शिक्षक दिवस पर स्कूल में अश्लील गाने पर डांस? वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल, जिले में मचा हड़कंप ,अब जांच की बारी.!



डेस्क खबर बलरामपुर../  शिक्षक दिवस… यानी वह दिन जब स्कूलों में गुरु और शिक्षा की गरिमा का संदेश दिया जाता है। लेकिन बलरामपुर से सामने आए एक कथित वायरल वीडियो ने इसी गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में अश्लील गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर का बताया जा रहा है और दावा है कि यह चलचली ग्राम पंचायत स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का है। वीडियो वायरल होने के बाद जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सवाल उठ रहा है कि अगर वीडियो वास्तव में स्कूल परिसर का है, तो कार्यक्रम के दौरान शिक्षक और स्कूल प्रबंधन की निगरानी कहां थी? क्या कार्यक्रम की अनुमति थी? किसकी मौजूदगी में यह सब हुआ? और सबसे बड़ा सवाल—क्या स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रमों की निगरानी के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद था?मामले को लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।


डंकाराम पोर्टल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। अब शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है कि वीडियो की सत्यता, तारीख, स्थान और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराए और यदि नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो जिम्मेदारी तय करे।
क्योंकि सवाल सिर्फ एक वायरल वीडियो का नहीं बल्कि जिले की शिक्षा व्यवस्था का है।

error: Content is protected !!