डेस्क खबर

ग्रामीणों से सांसद ज्योत्सना महंत ने की भेंट-मुलाकात ! जनता से जुड़े मुद्दे पर की विस्तार से चर्चा ..



डेस्क खबर कोरबा../  कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने ग्राम कछार, तिलाईडाड और कोडियाघाट पहुंचकर ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं, स्थानीय जरूरतों और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।


भेंट-मुलाकात के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, भूकेश्वर सिंह पैकरा, अजगरबहार मंडल अध्यक्ष लखन सिंह तंवर, लेमरू मंडल अध्यक्ष मोहर साय यादव, कछार सरपंच श्रीमती प्रेमबाई कंवर, सतरेगा सरपंच थानसिंह कंवर सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी हिमाचल सिंह कंवर, सांसद प्रतिनिधि किरण चौरसिया, विधायक प्रतिनिधि बुधवान सिंह, रोशन खांडे, लखेश्वर गबेल, मोहन सिंह तंवर, कंवल सिंह कंवर, हनुमान सिंह कंवर, शंकर सिंह कंवर, हुलास सिंह कंवर, जागेश्वर सिंह कंवर, रामायण सिंह कंवर, जेठूराम मझंवार, परसराम यादव, छेदुराम यादव, चैतराम चौहान, आनंद सिंह कंवर, बजरंग सिंह कंवर, देवलाल भट्ट और अतीफ सिंह तंवर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा और जनसमस्याओं को सामने रखने का सिलसिला जारी रहा।

error: Content is protected !!