डेस्क खबर

शिक्षा के मंदिर में शिक्षकों की कथित शराब पार्टी! वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी करेंगे जांच फिर करेंगे कार्यवाही! शराबी शिक्षकों ने मीडिया से की अभद्रता।



डेस्क खबर ./  गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत देवझर (अमली) शासकीय स्कूल का एक कथित वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में दो शिक्षक कार्यालय कक्ष के भीतर कथित रूप से शराब और चखने के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिससे पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लंबे समय से चल रही इस शराबखोरी को रंगे हाथों अपने कैमरे में रिकॉर्ड करते समय शराबी शिक्षकों ने मीडिया कर्मियों से अभद्रता भी की ।



आरोप यह भी है कि जब मीडिया टीम ने शिक्षकों से इस संबंध में सवाल पूछे, तो उन्होंने सहयोग करने के बजाय अभद्र व्यवहार किया। मामले पर मैनपुर बीईओ देवनाथ बघेल ने कहा है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वही पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद भी अब तक कार्यवाही नहीं हो पाई है अब देखना कब तक जांच होती है और शिक्षा को कलंकित करने वाले शिक्षकों पर क्या कार्यवाही होती है।

error: Content is protected !!