समोसे के चक्कर में ट्रेन रुकी ,वीडियो वायरल होते ही रेलवे में मचा हडकंप …फिर रेलवे ने परोसी सच्चाई!



डेस्क खबर ../ सोशल मीडिया पर ऐसा माहौल बना मानो रेलवे ने नया समोसा एक्सप्रेस स्टॉपेज शुरू कर दिया हो। दावा हुआ कि इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट ने रास्ते में ट्रेन रोककर आराम से समोसे खरीदे और यात्री इंतजार करते रहे। वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने भी चटकारे लेकर खूब शेयर किया।मामला इतना गर्म हुआ कि रेलवे को भी जांच बैठानी पड़ी। लेकिन जांच में कहानी का ट्विस्ट निकल आया।
रतलाम रेल मंडल ने साफ कर दिया कि वायरल वीडियो तथ्यहीन है। यह कोई डेमू ट्रेन नहीं, बल्कि कॉनकोर ग्रीन फील्ड प्राइवेट टर्मिनस की मालगाड़ी थी, जो राऊ यार्ड में पहले से तय इंजीनियरिंग कार्य के कारण खड़ी थी।
रेलवे के मुताबिक वीडियो में दिख रहा व्यक्ति ड्यूटी पर मौजूद सहायक लोको पायलट नहीं, बल्कि स्पेयर सहायक लोको पायलट था, जिसने व्यक्तिगत रूप से भोजन खरीदा। इस दौरान मालगाड़ी को बिना चालक दल के नहीं छोड़ा गया और ट्रेन किसी के समोसे के लिए नहीं रोकी गई थी।यानी सोशल मीडिया पर “समोसा स्टॉपेज” की जो कहानी परोसी गई, रेलवे ने उसे “फेक फ्लेवर” बता दिया।