डेस्क खबरबिलासपुर

सरकंडा में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, स्कूटी को मारी टक्कर, दुकान में घुसी , चालक गाड़ी छोड़कर फरार! मौके पर लगा जाम ..



डेस्क खबर बिलासपुर ../ शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित कपिल नगर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार बोलेरो सड़क पर मौत बनकर दौड़ती हुई आई और तेज रफ़्तार बोलेरो ने पहले एक कार को टक्कर मार कर उसे क्षतिग्रस्त किया और उसके एक स्कूटी को अपनी चपेट में लेने के बाद सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे में स्कूटी पूरी तरह गाड़ी के नीचे घुस गई ।  दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो चालक बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में था। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।


स्थानीय लोगों ने जब बोलेरो की तलाशी ली तो वाहन के अंदर से शराब की बोतलें और डिस्पोजल ग्लास बरामद हुए, जिससे चालक के नशे में होने की आशंका और गहरा गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो पर मध्यप्रदेश का पंजीयन नंबर दर्ज है।


सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले जाम को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। इसके बाद वाहन को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर उसके मालिक और फरार चालक की पहचान शुरू कर दी गई , ताकि चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी, अन्यथा यह दुर्घटना बड़ा हादसा साबित हो सकती थी।

error: Content is protected !!