डेस्क खबर

रतनपुर: नगर पालिका अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग तेज, साध्वी समर्थकों संग पहुंचीं आईजी कार्यालय



बिलासपुर/रतनपुर। धार्मिक नगरी रतनपुर से जुड़े विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए साध्वी पद्मनीपुरी राठौर अपने समर्थकों के साथ बिलासपुर स्थित आईजी कार्यालय पहुंचीं और तत्काल कार्रवाई की मांग की।


साध्वी पद्मनीपुरी राठौर ने आरोप लगाया कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को शिकायत देने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप द्वारा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं, गाली-गलौज की जा रही है तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता है।


साध्वी ने आईजी कार्यालय में दिए गए आवेदन में मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपने समर्थकों के साथ आगे उग्र आंदोलन करने को विवश होंगी।
गौरतलब है कि इससे पहले साध्वी ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि 3 जून 2026 को ग्राम फुलवारीपारा स्थित भयहरण हनुमान मंदिर आश्रम में आयोजित मृत्यु भोज कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने उनके साथ संत समाज के सामने दुर्व्यवहार किया, भोजन करने से रोका, हाथ पकड़कर अभद्र व्यवहार किया तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में आश्रम से जुड़े अन्य विवादों और लगातार प्रताड़ित किए जाने के भी आरोप लगाए गए है,

error: Content is protected !!