कोरबाडेस्क खबर

निर्मम हत्या का LIVE VIDEO आया सामने ,दिनदहाड़े बेरहमी से मजदूर की हत्या से दहला शहर ..पुलिस ने किया आरोपी को  गिरफ्तार ..




रिपोर्ट _अजय राय

डेस्क खबर कोरबा ../ दिनदहाड़े मजदूर की बेरहमी से हत्या से कोरबा शहर दहल गया, आरोपी ने अपने ही साथ काम करने वाले मजदूर की लकड़ी के फट्टे से पीट पीट कर मजदूर की क्रूरता से हत्या कर दी यह पूरी खूनी वारदात पास में लगे CCTV में कैद हो गई जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सोए हुए मजदूर की आरोपी ने हत्या कर दी।जिस जगह हत्या हुई उस स्थान को कोरबा जिले का हृदयस्थल माना जाता है।



कोरबा के ऊषा कॉम्प्लेक्स रेलवे क्रॉसिंग के नीचे हुई इस वारदात में मृतक की पहचान राजेश महाराज उर्फ राजू के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह अन्य मजदूरों के साथ रेलवे क्रॉसिंग के नीचे काम मिलने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मजदूर भरत से उसका विवाद हो गया।
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक आरोपी भरत नशे की हालत में कपड़े उतारकर नग्न हो गया था। इस बात को लेकर राजेश महाराज ने उसकी पिटाई कर दी। आसपास मौजूद अन्य मजदूरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद राजेश पास ही ओवरब्रिज के पिलर के नीचे सो गया। इसी दौरान आरोपी भरत ने लकड़ी के फट्टे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भरत को हिरासत में ले लिया। पुलिस हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी जांच के लिए जब्त कर ली गई है।दिनदहाड़े शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस हत्या ने एक बार फिर कोरबा की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!