तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर सीसीटीवी में हुआ कैद, दो युवकों की दर्दनाक मौत .. दिल दहला देने वाला दृश्य देख गाड़ी छोड़ भागा चालक.



डेस्क खबर ./ बेमेतरा जिले के सैगोना के पास हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम कन्हेरा के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। इस दर्दनाक हादसे का मंजर देख लोग सहम उठे ,पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके देखा जा सकता कि हादसा कितना खौफनाक था ,दोनों युवक गाड़ी के चक्के के नीचे आ गए। युवकों की मौत का खौफनाक मंजर देख चालक गाड़ी छोड़ भाग गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हेरा निवासी विनोद ध्रुव (28 वर्ष) और मुकेश चंद्राकर (21 वर्ष) मोटरसाइकिल से बेमेतरा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सैगोना के पास उनकी बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद लोग हादसे का खौफनाक मंजर देखकर सहम गए।
दुर्घटना में मुकेश चंद्राकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विनोद ध्रुव को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।