जलाशय में हाथियों की मस्ती का दिलचस्प VIDEO…13 हाथियों का दल पानी में उतरा,धूल रेत ,पानी में अठखेलियां ..वन विभाग ने जारी किया अलर्ट



अजय राय की कलम से
डेस्क खबर कोरबा ../ छत्तीसगढ़ के कटघोरा वनमंडल से हाथियों का एक बेहद दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ऐतमा नगर परिक्षेत्र के सलिहाभाठा जलाशय में करीब 13 हाथियों का दल भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में उतरकर जलक्रीड़ा करता दिखाई दे रहा है।वीडियो में कुछ हाथी जलाशय में अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य हाथी किनारे पर अपनी सूंड़ से धूल और मिट्टी उड़ाकर शरीर पर डालते दिखाई दे रहे हैं। हाथियों के इस प्राकृतिक व्यवहार कीसोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।
बताया जा रहा है कि कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में करीब 50 हाथियों का दल लंबे समय से सक्रिय है। वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने एहतियात बरतते हुए आसपास के ग्रामीणों को जलाशय और हाथियों के मूवमेंट वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा सतर्कता बरतने की सलाह दी है।