डेस्क खबर

शिक्षा के मंदिर में गुरुजी पी रहे थे शराब , मोबाइल  में ग्रामीणों ने किया कैद ..वीडियो हुआ वायरल शिक्षा व्यस्था पर उठे सवाल ?



डेस्क खबर कबीरधाम./  जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम तेलियापानी लेदरा से शिक्षा व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कथित तौर पर शिक्षक सुरेश कुमार नेताम विद्यालय परिसर में शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।


शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले स्कूल परिसर में इस तरह की कथित हरकत ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में शिक्षकों की लापरवाही से जुड़े मामले लगातार सामने आते रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई के अभाव में स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!