डेस्क खबरबिलासपुर

मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों पर उठे सवाल,सेंट जेवियर्स स्कूल के बाद दो मासूम बच्चियों के मामले में सिरगिट्टी पुलिस की कार्यशैली कटघरे में… एफआईआर में देरी, साक्ष्य संरक्षण में लापरवाही और समझौते के दबाव के आरोप; पूर्व विधायक ने भी उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल !


डेस्क खबर बिलासपुर../ न्यायधानी बिलासपुर में लगातार सामने आ रहे मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों ने कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में सामने आए संवेदनशील मामलों में पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों ने पुलिस की कार्यशैली को कठघरे में ला खड़ा किया है। हालही में आए दो मामलों में सिरगिट्टी पुलिस की घोर लापरवाही के बाद पुलिस कप्तान के हस्ताक्षेप और कड़ी फटकार के बाद मामला दर्ज होने के बाद से थाना स्तर की लापरवाही खुल कर सामने आने लगी है।



सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में संचालित सेंट जेवियर्स स्कूल में हुई मासूम छात्रा के खिलाफ चाकू की नोक में होटल ले जाकर दुष्कर्म का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ था कि सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुए दो मासूम बच्चियों के साथ हुई दरिदंगी मामले में पुलिस द्वारा बच्चियों और परिजनों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के खिलाफ परिजनों ने सिरगिट्टी थाना प्रभारी,महिला जांच अधिकारी और थाने में पदस्थ Asi के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह से नामजद शिकायत करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है । पीड़ित बच्चियों की मां ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भेजकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शिकायत में एफआईआर दर्ज करने में देरी, महत्वपूर्ण साक्ष्य सुरक्षित नहीं रखने और परिवार पर समझौते का दबाव बनाने जैसे आरोप लगाए गए हैं।



पीड़िता की मां का कहना है कि घटना की जानकारी देने के बावजूद तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई और परिवार को कई दिनों तक थाने व अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़े। शिकायत में यह भी आरोप है कि घटना से जुड़े संभावित वैज्ञानिक साक्ष्यों को समय पर सुरक्षित नहीं किया गया, जिससे जांच प्रभावित हो सकती है।परिवार ने आरोप लगाया है कि जांच के दौरान बच्चियों को बार-बार थाने बुलाया गया और कुछ लोगों द्वारा समझौता करने की सलाह दी गई। वहीं पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष से धमकियां मिलने का भी दावा किया है।शिकायत में थाना प्रभारी, एक उप निरीक्षक और जांच अधिकारी की भूमिका की विभागीय जांच कराने तथा मामले की जांच किसी वरिष्ठ और स्वतंत्र पुलिस अधिकारी से कराने की मांग की गई है। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने और सभी वैज्ञानिक साक्ष्यों का फॉरेंसिक परीक्षण कराने की मांग भी उठाई गई है।



इधर, बिलासपुर एसएसपी ने कहा है कि पीड़िता की मां द्वारा की गई शिकायत की जांच कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा चुकी है और परिजनों के आरोपों की जांच के लिए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी गई है और जांच के बाद आई रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी हालांकि इस गंभीर मामले में पुलिस कप्तान ने तत्काल सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय बैंस सहित महिला जांच अधिकारी संतोषी अग्रवाल  अधिकारी को एसपी दफ्तर में जवाब तलब कर SI शीतला त्रिपाठी को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है।



गौरतलब है कि सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ने वाली मासूम छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में सिरगिट्टी पुलिस द्वारा पीड़िता को घण्टों थाने के चक्कर लगवाने के गंभीर आरोप लगे थे ,उस मामले में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की फटकार के बाद आरोपी शिक्षक सहित स्कूल की प्रिंसपल सहित स्कूल में पढ़ाने वाले दो टीचरों सहित चार लोगों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया था। मामले के सामने आने के बाद सिरगिट्टी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के पूर्व शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद सोमवार को बजरंग दल ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया था । पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी शिक्षक राहुल बंगारू को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में स्कूल प्रबंधन की भूमिका को लेकर प्राचार्य एवं दो शिक्षकों के विरुद्ध भी अपराध दर्ज किया गया है ,लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है और ना ही तोरवा थाना क्षेत्र में ओयो होटल में नाबालिक छात्रा को रुम देने वाले होटल संचालक के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही हो पाई है।परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रारंभ में पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में गंभीरता नहीं दिखाई। वहीं कुछ मीडिया में स्कूल प्रबंधन ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उन्हें घटना की पूर्व जानकारी नहीं थी। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
सेंट जेवियर्स स्कूल मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सबुत एकत्रित किए जा रहे है और जल्द ही मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तारी कर ली जाएगी।




लगातार सामने आ रहे दुष्कर्म के मामलों और पुलिस पर लग रहे आरोपों को लेकर क्षेत्र के पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने भी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मासूम बच्चियों से जुड़े मामलों में पुलिस को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन बार-बार लापरवाही और देरी के आरोप सामने आना चिंताजनक है। शैलेश पांडे ने पूरे मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की मांग की है।

error: Content is protected !!