डेस्क खबरबिलासपुर

कांग्रेसी विधायक के वायरल वीडियो से पार्टी की हो रही किरकिरी …अपने हाथ से कुर्ता फाड़ देवेंद्र यादव ने किया बिलासपुर पुलिस को बदनाम !! वायरल वीडियो से देवेंद्र यादव के दावों की खुली पोल !!



डेस्क खबर बिलासपुर../ राजनीति में सुर्खियां बटोरने के लिए नेता क्या-क्या नहीं करते, लेकिन भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का वायरल वीडियो अब उन्हीं पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। जिस कुर्ते को लेकर बिलासपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, अब उसी कुर्ते की कहानी सोशल मीडिया में नया मोड़ ले चुकी है। नीट पेपर लिक मामले को लेकर दो दिन पहले बिलासपुर में हुआ कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन सवालों के घेरे में है । लोकप्रियता पाने और जनता के बीच सहानभूति पाने को लेकर  भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो सामने आने के बाद उस घटनाक्रम पर सवाल उठने लगे हैं, जिसमें विधायक ने पुलिस पर उनका कुर्ता फाड़ने का आरोप लगाते हुए बिलासपुर पुलिस को सोशल मीडिया में बदनाम करने का हरसंभव प्रयास किया था। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद देवन्द्र यादव सहित कांग्रेस पार्टी की जमकर किरकिरी हो रही है और बिलासपुर पुलिस को जबरन बदनाम करने के आरोप लग रहे है। हालांकि वायरल वीडियो की पूरी तरह सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।



मामला नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के बंगले के घेराव के दौरान विधायक ने आरोप लगाया था कि पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में उनका कुर्ता फट गया। उस समय इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी हुई और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए गए।इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें विधायक स्वयं अपना कुर्ता फाड़ते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन इसके सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल दागने शुरू कर दिए—जब कुर्ता खुद ही फाड़ना था तो पुलिस को बदनाम क्यों किया गया? जिस पुलिस पर कार्रवाई को लेकर उंगलियां उठाई जा रही थीं, अब वही पुलिस सवाल पूछ रही है कि अगर वीडियो में दिख रहा दावा सही है तो फिर पुलिस को बदनाम करने के पीछे मंशा क्या थी ?
लेकिन इतना तय है कि इस वायरल वीडियो ने विधायक की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ा दी हैं और विरोधियों के साथ सत्तारूढ़ बीजेपी पार्टी को कांग्रेस के खिलाफ पलटवार करने के लिए नया मुद्दा जरूर  दे दिया है। अब सवाल यही है—कुर्ता पुलिस ने फाड़ा था या फिर राजनीति की पटकथा कुछ और थी? जिसका जवाब तो सोशल मीडिया में अपने आप को हीरो साबित करने वाले कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव ही बेहतर दे सकते है अब सबकी नजर इस पर है कि विधायक और कांग्रेस की ओर से इस वायरल वीडियो पर क्या सफाई दी जाती है।

error: Content is protected !!