आईजी के बाप को बता दो..!आईपीएस के बिगड़े बोल। सुनिए वायरल ऑडियो ।


बलौदाबाजार।एक तरफ जहां प्रदेश के मुखिया ,गृहमंत्री ,और राज्य के डीजीपी बड़े अधिकारियों को अपने से छोटे कर्मचारियों से शालीनता से व्यवहार करने की नसीहत देते नजर आते है वही छत्तीसगढ़ राज्य में एक ऐसा भी आईपीएस अधिकारी है, जो कहता है:जाओ आईजी के बाप को बता दो!
जाओ CM भूपेश बघेल को बता दो! जवान से कहता है तुम्हारी कोई औकात नहीं!जवान को व्यक्तिगत और गंदी/भद्दी गालियाँ देता है।जवान को सरकारी आवास शिफ्ट करने के लिए अपने परिवार को छोड़ देने की बात सिर्फ इसलिए कहता है ताकि उसके आदेश का पालन सिपाही कर सके ।
जी है इस समय एसपी आई के एलेसेला और बलौदा बाजार में पदस्थ आरक्षक का ब्रह्मानन्द देवांगन के नाम से एक ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है । जिसमे एसपी आरक्षक को धमकाते सुनाई दे रहे है।
हालांकि हम वायरल आडियो जी पुष्टि नही करते है
अब देखना ये है कि, क्या माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का न्याय योजना पुलिस जवानों को भी न्याय दे पायेगा?क्या इस आडियो की उचित और निष्पक्ष जांच कर आरक्षक को इंसाफ मिल सकेगा ?पूरा मामला समझने के लिए इस ऑडियो क्लिप को जरूर सुनें!