डेस्क खबर

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अव्यवस्थाओं पर जमकर भड़के EX CM रमन सिंह , मंच से सुनाई कलेक्टर और एसपी को खरी खोटी .. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का वीडियो आया सामने ,मचा प्रशासनिक हड़कंप ..



डेस्क खबर ../  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में हुई प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जमकर नाराज नजर आए। तेज आंधी और बारिश के कारण कार्यक्रम प्रभावित होने के बाद उन्होंने कलेक्टर और एसपी को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई।
कार्यक्रम के दौरान तेज बारिश और आंधी से मंच का टेंट क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों को बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। हालात ऐसे बने कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आशीर्वाद समारोह, लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।


इसके बाद रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई मंत्री बेमेतरा में मौजूद थे, लेकिन जिला प्रशासन उनकी गरिमा के अनुरूप व्यवस्था नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के बाद भी अधिकारी समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सके। रमन सिंह ने कहा, मैं 15 साल मुख्यमंत्री रहा हूं, लेकिन इस तरह की व्यवस्था कभी नहीं देखी। मुख्यमंत्री और मंत्री घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन प्रशासन कोई दूसरा स्थान तक तय नहीं कर पाया।

रमन सिंह ने जिस तरह खुले मंच से जिस अंदाज से उन्होंने कलेक्टर और एसपी को नसीहत देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। रमन सिंह की इस नाराजगी के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है और पूरा प्रशासन कटघरे में खड़ा हुआ नजर आ रहा है ।

error: Content is protected !!