डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, बस और खराब ट्रक की टक्कर में 3 की मौत, 8 से 10 घायल


डेस्क खबर ../बिलासपुर से रायपुर जाने वाले नेशनल हाईवे पर ग्राम दरचुरा के पास सोमवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खड़े खराब ट्रक से अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की यात्री बस टकरा गई। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 8 से 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक CG 04 NM 0859 में कुल 22 यात्री सवार थे। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ यात्री बस के अंदर फंस गए।
सूचना मिलते ही पुलिस बल, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। बस में फंसे घायलों को गैस कटर की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिमगा भेजा जा रहा है।
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों और घायलों की पहचान सहित हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

error: Content is protected !!