VIDEO….सरगांव के कुसुम फैक्ट्री में चिमनी गिरने से बड़ा हादसा, कई लोग दबे, आधा दर्जन से ज्यादा लोगो की मौत की खबर .।। युध्दस्तर पर बचाव कार्य जारी..!
डेस्क खबर बिलासपुर../ मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र स्थित कुसुम फैक्ट्री में आज बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री की चिमनी गिरने से कई लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया। घटनास्थल से एक घायल व्यक्ति को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वही चिमनी के मलबे मे आधा दर्जन लोगो की मौत की खबर भी आ रही है।
यह फैक्ट्री लोहे के निर्माण से जुड़ी है, और चिमनी गिरने से फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों की जान को खतरा हो गया। मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल, मृतकों की संख्या का अनुमान नहीं लगाया जा सका है, लेकिन आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल पर सुरक्षा इंतजाम किए हैं और राहत कार्य को तेज कर दिया है। बताया जा रहा है की फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है ।