सरकारी गुरुजी के मोबाइल से गंदा स्टेटस हुआ वायरल ,शिक्षा विभाग से लेकर थाने तक मचा हड़कंप .!!


डेस्क खबर बलरामपुर../ बसंतपुर हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता राजेंद्र देवांगन का कथित अश्लील व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल स्टेटस में महिला का आपत्तिजनक वीडियो होने का दावा किया जा रहा है, इस गंदे वीडियो के वायरल होने के बाद से शिक्षा विभाग से लेकर पुलिस थाने तक हड़कंप मच गया
मामले से आक्रोशित अभिभावकों ने बसंतपुर थाने में शिकायत की है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की गई है। अभिवावकों ने शिक्षक समाज के आदर्श माने जाते है और ऐसे स्टेटस गंभीर मामला है और ऐसे शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।
जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस वीडियो की जानकारी पुलिस तक भी पहुंच चुकी है और वह भी मामले में जांच में जुटी हुई है ।
हालांकि वायरल व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।