डेस्क खबरबिलासपुर

बिल्हा विधायक से मोबाइल स्नैचिंग का आरोपी सपड़ाया , महज 8 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी !
आखिर धरमलाल से क्यों हुई थी मोबाइल की लूट ,
क्या था आरोपी का वारदात के पीछे मकसद ..??



डेस्क खबर../ बिलासपुर जिले की बिल्हा विधानसभा से बीजेपी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने घटना के महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के लिए अपने शासकीय निवास से निकले थे। इसी दौरान पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे बाइक सवार युवक ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


मामले की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस कमिश्नेशर्टेट की क्राइम ब्रांच और विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों को आरोपी की तलाश में तत्परता से जुटी हुई थी । पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के संभावित रूट पर लगे सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई गई।


त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी  मणिकांत ध्रुव को राजीव नगर इलाके से हिरासत में लिया। आरोपी मूल रूप से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का निवासी है और रायपुर में रहकर रैपिडो चलाने का काम करता था।


डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि रायपुर पुलिस हर शिकायत पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान हाईएलर्ट जारी होने के बाद विधायक से मोबाइल लूटने के घटना के बाद से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट करते हुए सरकार और कानून पर निशाना साधा था। फिलहाल रायपुर पुलिस आरोपी से पूछताछ यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी का मोबाइल लूटने के पीछे मक़सद क्या था और किसके कहने पर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

error: Content is protected !!